गोड्डा

पथरगामा में कुएं से नवजात शिशु का शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
पथरगामा। पथरगामा-अमडीहा चंडीचक स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग के ओवरब्रिज के समीप एक कुएं से नवजात शिशु का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। ग्रामीणों के अनुसार, नवजात का शव बीती रात से कुएं में पड़े होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पथरगामा थाना प्रभारी कृष्णा कुमार साहा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक कार्रवाई करते हुए नवजात के शव को कुएं से बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए गोड्डा सदर अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल नवजात की पहचान नहीं हो पाई है और न ही शव कुएं में किन परिस्थितियों में पहुंचा, इसका खुलासा हो सका है।
घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस मामले के सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button