मथुरा

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के चित्रण पर विवाद, डीएम को सौंपा ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। कंस वध मेला-2026 में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कथित चित्रण वाली झांकी निकालने का विरोध शुरू हो गया है। सोमवार को आचार्य रोहित रिछारिया के नेतृत्व में बृजवासियों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और झांकी निकालने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की। आचार्य रोहित रिछारिया ने हिंदूवादी नेता संजय हरियाणा, कार्ष्णि नागेंद्र महाराज, भागवत आचार्य सुमंत कृष्ण शास्त्री, आरके पांडे, ईश्वर रावत, पूर्णक कौशिक, अजय शर्मा और अन्य बृजवासियों के साथ जिलाधिकारी को शिकायती ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के प्रति करोड़ों हिंदुओं और सनातन धर्मावलंबियों की आस्था एवं श्रद्धा जुड़ी है।
ऐसे में उनका इस तरह सार्वजनिक चित्रण शिष्यों, भक्तों और श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला है।दाऊजी महाराज मंदिर के पूर्व रिसीवर आरके पांडे ने इसे भारतीय न्याय संहिता की धारा 299 के तहत दंडनीय अपराध बताते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। इस दौरान भागवत आचार्य सुमंत कृष्ण शास्त्री, कार्ष्णि नागेंद्र, अनुराग कृष्ण शास्त्री, चतुर नारायण शास्त्री, शिवम साधक, अनुज शास्त्री, अंशुल पराशर, मनप्रीत कौर, विनय कांत त्रिपाठी, मनीष कुमार गुप्ता एडवोकेट और उषा सोलंकी एडवोकेट आदि मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button