बेतुल

बैतूल मरामझिरी पंचायत में सरकारी राशि के बंदरबांट का आरोप

सरपंच-उपसरपंच की भूमिका पर उठे सवाल

उपसरपंच के छोटे भाई के माध्यम से मटेरियल सप्लायार के फर्जी बिल लगाकर राशि  निकालने की जानकारी मिली है  बिना काम कराए राशि आहरित करने का दावा; पंचायत के निर्माण कार्यों से लेकर वित्तीय लेन-देन तक की निष्पक्ष जांच की मांग
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बैतूल। जिले की ग्राम पंचायत मरामझिरी में पंचायत के कामकाज और सरकारी राशि के उपयोग को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। पंचायत में सरपंच और उपसरपंच की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया जा रहा है कि ग्राम पंचायत के उपसरपंच के छोटे भाई के माध्यम से कथित तौर पर फर्जी बिल तैयार कराए जा रहे हैं और बिना वास्तविक काम कराए ही शासकीय राशि निकाली जा रही है। इन आरोपों ने पंचायत में होने वाले विकास कार्यों और सरकारी धन के उपयोग की पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि ग्राम पंचायत में जिन कार्यों को कागजों में पूरा दर्शाकर उनके बिल प्रस्तुत किए जा रहे हैं, उनमें से कुछ कार्यों की वास्तविकता संदिग्ध है। यदि बिना काम कराए बिलों के आधार पर भुगतान किया गया है तो यह सरकारी धन के उपयोग से जुड़ी गंभीर वित्तीय अनियमितता का मामला हो सकता है। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।
*कागजों में काम और जमीन पर हकीकत की जांच जरूरी* पंचायत में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिन कार्यों के नाम पर सरकारी राशि निकाली गई, क्या वे कार्य वास्तव में मौके पर कराए गए हैं? यदि काम हुए हैं तो उनकी गुणवत्ता और लागत क्या है? बिल किसके नाम से लगाए गए और भुगतान किसके खाते में पहुंचा? इन सभी बिंदुओं की जांच आवश्यक है। पंचायत के रिकॉर्ड खंगालने से सामने आ सकती है हकीकत मामले की वास्तविकता सामने लाने के लिए पंचायत के पिछले कार्यकाल और वर्तमान अवधि के निर्माण कार्यों, सामग्री खरीदी के बिलों, भुगतान रजिस्टर, बैंक लेन-देन, स्वीकृत राशि तथा कार्य पूर्णता प्रमाण पत्रों की जांच कराई जानी चाहिए। साथ ही जिन स्थानों पर विकास कार्य कराए जाने का दावा किया गया है, वहां अधिकारियों की टीम से भौतिक सत्यापन भी कराया जाना जरूरी है।
प्रशासन से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग
 ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित पंचायत अधिकारियों से ग्राम पंचायत मरामझिरी के वित्तीय लेन-देन की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों के लिए आने वाली राशि का उपयोग जनहित में होना चाहिए। यदि जांच में फर्जी बिल, बिना काम कराए भुगतान या अन्य वित्तीय अनियमितताएं प्रमाणित होती हैं तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। अब देखना होगा कि इन गंभीर आरोपों पर जिला प्रशासन कब संज्ञान लेता है और जांच के बाद पंचायत के कामकाज की वास्तविक स्थिति सामने आती है।
                 इनका कहेना है कि
C E O जनपद पंचयत कहना है कि दिखवाता हूं
रितेश चौहान C E O जिला बैतूल
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button