सिंगरौली

पुण्य श्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की स्मृति मे आयोजित हुई काव्य संध्या

विकास दुबे।

सिंगरौली। लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी की 300वीं जन्म जयंती पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला मे गुरुवार की सायंकालीन बेला मे एक काव्यांजलि का आयोजन भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में हुआ। काव्यांजलि के इस अवसर पर क्षेत्र के नामी कवियों ने अपनी सहभागिता दी तथा विभिन्न काव्य रचनाओं के माध्यम से लोकमाता को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके लोककल्याण के कर्मों का बखान किया। इस काव्य संध्या पर जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा श्रोतागण उपस्थित रहे एवं काव्य रस का आनंद लिया। 

जिला मीडिया प्रभारी नीरज सिंह परिहार ने बताया कि काव्य संध्या का शुभारंभ लोकमाता रानी अहिल्याबाई होलकर तथा पितृ पुरुषों की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन से हुआ उसके बाद पधारे कवियों ने अपनी काव्य रचनाओं से लोकमाता को श्रद्धांजलि दी तथा विभिन्न विषयों पर कविता से संध्या को सुशोभित किया। कवि सम्मेलन की अध्यक्षता क्षेत्र के वरिष्ठ कवि सुरेश गुप्ता जी ने की तथा गोष्ठी का संचालन कवि अनुज शुक्ला ने किया । अन्य कवियों में प्रवेंद्रू दुबे चंचल, नारायण दास विकल, सुश्री विभा तिवारी, मनोहर लाल वर्मा उपस्थित रहे।

काव्यपाठ के बाद जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने समस्त गणमान्य कवियों का शाल एवं श्रीफल प्रधान कर उनका सम्मान किया तथा अपने वक्तव्यों के माध्यम से कवियों का आभार व्यक्त किया। 

इस सम्मेलन मे मुख्य रूप से कार्यक्रम के संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी, सह संयोजक एवं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सीमा जायसवाल, टोली सदस्य एवं जिला उपाध्यक्ष सरोज सिंह, जिला उपाध्यक्ष आशा यादव, सरोज शाह, पूर्व महापौर प्रेमवती खैरवार, जिलामंत्री पूनम गुप्ता, अरविंद तिवारी, कार्यालय मंत्री कृष्ण कुमार कुशवाहा, दिवस प्रभारी मुकेश तिवारी, वरिष्ठ नेता नरेश शाह, ज्ञान प्रकाश गुप्ता, सुनील सिंह गहरवार, सुरेश गिरि, मंडल अध्यक्ष सौरभ गुप्ता, नीरज पांडेय, मनोज शाह, भागवत जायसवाल, विनोद सिंह कुरूवंशी, कमलेश शाह,  वरिष्ठ नेत्री आशा गुप्ता, मीना चौबे, युवा कार्यकर्ता अशोक शाह, अनिल शाह, विक्रम सिंह चंदेल, शशांक विक्रम सिंह, अर्जुन शाह, अशोक जायसवाल, संजय दुबे, नीरज चौबे,  लाल बाबू वैश्य समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button