मथुरा

यमुना मुक्ति आंदोलन की तर्ज पर जन्मभूमि मुक्ति के लिए भी बड़े जनांदोलन के पक्षधर थे रमेश बाबा 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। बरसाना में ब्रज के विरक्त संत रमेश बाबा का भी सपना श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति का था। वर्ष 2015 में यमुना को प्रदूषण मुक्त कराने के लिए जिस तरह व्यापक जनांदोलन खड़ा हुआ था, उसी तर्ज पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति के लिए भी एक बड़े आंदोलन की आवश्यकता पर बाबा जोर देते थे। आज यह आंदोलन देश-दुनिया में विस्तार ले रहा है। इसमें हिंदू समाज की भागीदारी एक नई गाथा लिखेगी। यह विचार श्रीकृष्ण जन्मभूमि केस के हिंदू पक्षकार एवं श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने श्रीमान मंदिर बरसाना की श्री राधारानी ब्रज चौरासी कोस यात्रा के मधुवन जयगुरुदेव पड़ाव स्थल पर आयोजित कथा के दौरान यात्रियों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। हिंदू पक्षकार महेंद्र प्रताप सिंह ने संत रमेश बाबा से समय-समय पर मिले मार्गदर्शन और आशीर्वाद का स्मरण करते हुए कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर को चार बार तोड़े जाने और मूल गर्भगृह स्थल पर मस्जिद बनाए जाने का विषय उनके लिए केवल धार्मिक आस्था का नहीं, बल्कि ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ा प्रश्न है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button