मथुरा

कोसीकलां में यज्ञ और शांतिनाथ विधान में विश्व शांति व समृद्धि की कामना

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। कोसीकलां में एमडी जैन पब्लिक स्कूल में नव निर्मित हॉल का शुद्धिकरण के मौके पर यज्ञ एवं शांतिनाथ विधान हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शांतिनाथ से विश्व में शांति और समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आध्यात्मिक शांति की अनुभूति की। सुबह से ही कार्यक्रम स्थल पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। उन्होंने विधि-विधान से भगवान शांतिनाथ की पूजा की और मांगलिक क्रियाएं संपन्न कीं। पंड़ित जिनेश्वर शास्त्री के मंत्रोच्चारणों के मध्य मुख्य अतिथि चंदीराम शेरगढि़या, सुभाष जैन, विजय जैन, कैलाश चंदौरिया ने वेदी का अभिषेक किया गया और महामंत्रों का वाचन भी हुआ। पंडित ने बताया कि यह विधान आत्मशुद्धि, मानसिक शांति और जीवन में शुभ परिवर्तन लाने वाला है। समाज के पूर्व अध्यक्ष सुभाष जैन ने बताया कि शांति विधान में भाग लेना अत्यंत पुण्यकारी होता है। उन्होंने कहा कि इससे आध्यात्मिक शांति मिलती है और समाज में एकता व सद्भाव बढ़ता है। कैलाश चंदौरिया ने यह भी बताया कि इष्टदेव का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। विधान के दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से ओत-प्रोत रहा। श्रद्धालुओं ने एक बार फिर विश्व में शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। यह आयोजन धार्मिक आस्था और सामाजिक कल्याण का प्रतीक बन गया। विधान में डा. नरेंद्र शर्मा,कमलेश जैन, रिषभ जैन, प्रवीन जैन, राजेंद्र जैन, मुन्नी जैन, नवीन जैन आदि मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button