झुंझुनू
बगड़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया संविधान दिवस

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं। संविधान दिवस के अवसर पर जिले के बगड़ में पीरामल गेट के पास जोगेंद्र निवास सामुदायिक भवन में संविधान दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व भीम आर्मी जिलाध्यक्ष व वार्ड पार्षद विकास आल्हा ने की।कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय संविधान के शिल्पकार भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इसके पश्चात उपस्थित सभी लोगों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सेवानिवृत्त डिप्टी निरंजन प्रसाद आल्हा,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सतवीर बरवड़, पार्षद प्रमोद बुंदेला,राहुल आल्हा, डॉक्टर राजेंद्र मेहरिया, कांग्रेस जिला सचिव सुनील बुंदेला, रवींद्र आल्हा, विशाल, गुलझारी लाल ,योगेश, ,प्रीतम, एवं नरोतम सामरिया, कमल बुंदेला,सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर व्याख्याता रामकिशोर निर्मल ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संविधान देश के प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व का अधिकार प्रदान करता है। बाबा साहेब का संघर्ष, शिक्षा और सामाजिक न्याय का विचार आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। पार्षद विकास आल्हा ने कहा कि संविधान केवल एक पुस्तक नहीं, बल्कि हमारे अधिकारों, सम्मान और स्वाभिमान की पहचान है। हम सभी का दायित्व है कि संविधान के मूल्यों की रक्षा करें और समाज में भाईचारा, समानता एवं सामाजिक न्याय को मजबूत बनाएं। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने संविधान की रक्षा करने, बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संवैधानिक मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम के अंत में मिठाई वितरीत कि गई।



