झुंझुनू

संविधान दिवस पर कार्मिकों ने ली शपथ जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने दिलवाई संविधान की शपथ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को जिला परिषद में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने अधिकारियों एवं कार्मिकों को संविधान की प्रस्तावना का वाचन करवाते हुए संविधान के प्रति निष्ठा एवं उसके मूल आदर्शों का पालन करने की शपथ दिलवाई। इस अवसर पर लोकतांत्रिक व्यवस्था में सक्रिय भागीदारी निभाने, संविधान में निहित मूल्यों एवं अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प भी दिलाया गया।कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर, जिला परिषद के सीईओ परशुराम धानका, एसीईओ रामनिवास, झुंझुनूं एसडीएम रामकरण सिंह सहित पुलिस एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। वहीं जिले भर के राजकीय कार्यालयो में भी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने संविधान दिवस पर शपथ ली।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button