साहेबगंज
हाजीपुर पश्चिम पंचायत क्षेत्र में संविधान गौरव दिवस पर बाबा साहब को किया गया नमन
संविधान की रक्षा का लिया संकल्प

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिले में भारतीय जनता पार्टी साहिबगंज ग्रामीण मंडल की ओर से गुरुवार को हाजीपुर पश्चिम स्थित भारत रत्न डॉ.भीमराव आंबेडकर स्मारक पर संविधान गौरव दिवस श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अनुराग राहुल ने की।इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और उनके विचारों एवं आदर्शों को नमन किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष अनुराग राहुल ने कहा कि बाबा साहब डॉ.भीमराव आंबेडकर ने देश को संविधान देकर प्रत्येक नागरिक को समानता,स्वतंत्रता और सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार प्रदान किया।उनका संदेश ‘शिक्षित बनो,संगठित रहो और संघर्ष करो’ आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।उन्होंने कहा कि संविधान केवल एक पुस्तक नहीं,बल्कि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और प्रत्येक नागरिक के अधिकारों का आधार है।इसकी रक्षा करना हम सभी का दायित्व है,गांव-गांव तक बाबा साहब के विचारों को पहुंचाना ही इस दिवस का वास्तविक उद्देश्य है।वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष गौतम यादव ने कहा कि भारतीय संविधान ने समाज के हर वर्ग को समान अधिकार और सम्मान के साथ आगे बढ़ने का अवसर दिया है।गरीब,दलित,पिछड़े और वंचित वर्गों को अधिकार संपन्न बनाने में बाबा साहब का योगदान अविस्मरणीय है।उन्होंने कहा कि बाबा साहब के सपनों का भारत बनाने के लिए संविधान के मूल्यों को आत्मसात करना और उनके आदर्शों पर चलना आवश्यक है।कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री ओम प्रकाश पांडे ने किया।कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित लोगों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया तथा संविधान के आदर्शों,लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया।इस दौरान युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार,पूर्व जिला मंत्री मनोज यादव,पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष पवन यादव एवं अमरनाथ चौधरी,मंडल मंत्री शंभू रजक,करण सिंह यादव,होरिल मंडल,विजय रविदास,आलोक कुमार,उज्ज्वल कुमार,नीरज कुमार सिंह, गौतम पंडित,मुकेश कुमार, रंजन कुमार,राजबली कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।



