साहेबगंज

स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत करने पर प्रशासन का जोर,सदर अस्पताल में बढ़ेंगी सुविधाएं

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिले में उपायुक्त दीपक कुमार दूबे की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति एवं जिला अस्पताल प्रबंधन समिति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था,चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार और राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई।उपायुक्त ने कहा कि आम लोगों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।उन्होंने सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम हाउस,कैंटीन,जन औषधि केंद्र, अमृत फार्मेसी एवं गार्ड रूम के निर्माण की प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने का निर्देश दिया।साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकों,सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों,एक्स-रे टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट एवं लैब टेक्नीशियन की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।उन्होंने खराब 108 एंबुलेंस की शीघ्र मरम्मत कर सभी एंबुलेंस को चालू हालत में रखने तथा टीबी उन्मूलन,मातृ-शिशु स्वास्थ्य,नियमित टीकाकरण,पल्स पोलियो,मलेरिया और अन्य राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की नियमित निगरानी करने का निर्देश दिया।बैठक में उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा,सिविल सर्जन डॉ.रामदेव पासवान,सभी प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग के संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button