पवाणी में खुलें आसमान के नीचें बैठे है अग्निकांड प्रभावित ,राज्य सरकार से बांधे है उम्मीद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
उत्तरकाशी : मोरी विकासखंड के पवाणी गांव में हुआ भीषण अग्निकांड के बाद 58 परिवार खुले आसमान के नीचे रात गुजार रहे हैं। अग्निकांड में 45 मकान पूरी तरह जल गए हैं। आग इतनी भयंकर थी लोग घरों में रखा राशन तक नहीं बचा पाए। गौरतलब है कि गांव में मंगलवार लगभग साढ़े चार बजे आग लगने की घटना हुई। पहले एक घर में आग लगी, कुछ ही देर बाद आग की लपटें आसपास के मकानों तक फैलनी लगी और आग ने पूरे गांव को आगोश में ले लिया। गांव वालों ने मिट्टी डालकर आग पर काबू करने की कोशिश की, लेकिन वो सफल नहीं हो पाए।
जनपद के इस दूरस्थ और अति दुर्गम गांव में सभी लोगों के लकड़ी के मकान थे, जिस कारण आग की लपटें लगातार बढ़ती रही। लोग कुछ नहीं कर पाए, वो लाचार होकर अपने घरों को जलते देखते रहे। जानकारी पर आसपास के गांव के लोग भी मदद के लिए पहुंचे। लेकिन, जो हालत थे, उसमें कोई कुछ नहीं कर पाया।
गांव में 13 परिवारों के घर आग से बच पाए हैं। ग्रामीणों ने इन घरों के आसपास की झाड़ी, लकड़ियां और सूखे पत्ते हटाकर उसे आग फैलने से रोकी। अग्निकांड में गांव का पंचायत भवन और प्राथमिक विद्यालय भी जलकर राख हो गए हैं।
प्रभावित परिवारों की सूची
बुद्धी सिंह पुत्र जयपाल सिंह, जनक सिंह पुत्र झावर सिंह, सिलदार सिंह पुत्र महेश्वर सिंह, चन्द्रमोहन सिंह पुत्र महेश्वर सिंह, चार्ली सिंह पुत्र हिरपाल सिंह, बादर सिंह पुत्र तोताराम, राय सिंह पुत्र तोताराम, विजेन्द्र सिंह पुत्र कागतराम, ऐबन सिंह पुत्र मातवर सिंह, देवेन्द्र सिंह पुत्र कागतराम, टिकमा पुत्र दाताराम, सुरेन्द्र पुत्र कागतराम, विरेन्द्र पुत्र कागतराम, सरदार पुत्र सूरत सिंह, अजय पुत्र गुलदार सिंह, विजय पुत्र गुलदार सिंह, रामचन्द्र पुत्र फूलक सिंह, जमचन्द पुत्र फूलक सिंह, जर्मेन्द्र पुत्र महिमा, त्रेपन पुत्र जर्बी सिंह, संजय सिंह पुत्र सूरत सिंह, रणदेव पुत्र सूरत सिंह, प्रवीना पत्नी उमराव सिंह, राजेन्द्र राणा पुत्र सूरत सिंह, बहत्तर दास पुत्र जुलम दास, विपिन पुत्र बुद्धि सिंह, खजान लाल पुत्र जनसुख, दुर्गा लाल पुत्र जनसुख, सूरत सिंह पुत्र शिव सिंह, राजीव पुत्र चार्ली सिंह, मूर्ति पुत्र सुगीराम, अमर सिंह पुत्र जर्बी, गुलदार पुत्र कुंवर सिंह, रतन देई पत्नी सिलीराम, सैदर सिंह पुत्र राम सिंह, सदीप पुत्र देवेन्द्र सिंह, जगदीश पुत्र जमेन्द्र, जगवीर, इन्दर देई व सचिन दास पुत्र बहत्तर दास आदि।


