हापुड़

बाबा साहब अंबेडकर की मूर्ति खंडित होने के बाद गांव में माहौल तनावग्रस्त

मौके पर पहुंचे अधिकारियों से संभ्रांत लोगों ने दूसरी मूर्ति लगवाने की बात कही

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

हापुड । संविधान दिवस के दिन संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति खंडित होने का मामला हापुड में सामने आया है । बताया जा रहा है कि किसी शरारती व्यक्ति ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को खंडित करते हुए उनका चश्मा तोड़ दिया । इस घटना के बाद से गांव में तनावग्रस्त माहौल को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है । अपर पुलिस अधीक्षक महेश कुमार सहित भारी पुलिस फोर्स मौके पर तैनात की गई है । इसके साथ हो पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस जुट गई है । हापुड देहात थाना क्षेत्र के पीरनगर सूदना गांव का सुबह का मामला है ।

जानकारी के अनुसार , थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के ग्राम पीरनगर सूदना में अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का चश्मा खंडित कर दिया । इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया। जबकि वहीं गांव के संभ्रांत लोगों की आपसी सहमति से वहां पहले से रखी दूसरी प्रतिमा को स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। पुलिस ने इस प्रकरण में थाना हापुड़ देहात पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

जबकि वहीं मामले की जानकारी मिलते ही युवा शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि गौतम भी मौके पर ग्राम पीरनगर सूदना पहुंच गए।

फिलहाल अब गांव में पूरी तरह शांति है और कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य बनी हुई है।

हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक महेश कुमार ने बताया कि हापुड़ देहात थाना क्षेत्र के गांव पीरनगर सूदना में आज सुबह किसी शरारती व्यक्ति ने बाबा साहब अंबेडकर की मूर्ति का चश्मा तोड़ दिया था । जिसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मूर्ति को फिर से सही तरीके से लगवाया जाएगा । गांव में माहौल बिल्कुल शांत है । आरोपी व्यक्ति की जांच की जा रही है और विधिक कार्यवाही की जाएगी ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button