जन जागरण अभियान के तहत झामुमो ने किया पोड़ैयाहाट प्रखंड के कई गांव का दौरा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
गोड्डा : जिला झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा चलाए जा रहे जनजागरण अभियान के तहत गुरुवार को प्रखंड समिति पोड़ैयाहाट के नेतृत्व में प्रखंड के कमराडोल , सांझीया, सीझूवा, सलैया, डाडे आदि गांवों का भ्रमण किए। बैठक में जिला अध्यक्ष प्रोफेसर प्रेमनंदन कुमार ने विस्तार से सरना धर्मकोड/आदिवासी धर्मकोड, माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेंन द्वारा राज्य में चलाई जा रही लोक कल्याण करी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। श्री कुमार ने कहा कि जनगणना में अन्य अन्य धर्म को अलग से अपना अपना वोट दिया गया है तो आदिकाल से बात करने वाले आदिवासी समुदाय को अपना धर्म को निश्चित रूप से देना चाहिए और इस मांग को चरणबद्ध आंदोलन के माध्यम से आने वाले जनगणना में निश्चित तौर पर अलग कोर्ट भारत सरकार और गृह मंत्रालय को देना होगा। यदि गृह मंत्रालय ऐसा नहीं करता है तो झारखंड में किसी भी परिस्थिति में जनगणना होने नहीं दिया जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा चलाए जा रहे सजन पेंशन योजना, मैय्या सम्मान योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, बिरसा हरित क्रांति योजना, मरंग गमके फेलोशिप योजना, मुख्यमंत्री एक्सीलेंस स्कूल गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना आदि के बारे में ग्रामीणों को विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम को प्रखंड अध्यक्ष अवध किशोर हसदा, केंद्रीय समिति सदस्य पुष्पेंद्र टुडू, वरिष्ठ नेता श्याम हेंब्रम, सचिव मुन्ना भगत ने भी संबोधित किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से नारायण मुर्मू, सफल सोरेन, प्रदीप सोरेन, बिटिया हेंब्रम, देवांग टुडू, हेमलाल सोरेन, सुभाष मुर्मू, डॉ राम प्रसाद रावत के साथ अन्य कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया।