सर्वसम्मति से सुरेश यादव बनाए गए राजद के गोड्डा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो ।
गोड्डा : राष्ट्रीय जनता दल की गोड्डा जिला स्तरीय बैठक शुक्रवार को राजद जिला कार्यालय उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के चुनाव प्रभारी भूतनाथ यादव ने की। इस विशेष बैठक का मुख्य उद्देश्य गोड्डा जिले के नए जिला अध्यक्ष का चयन करना था।
बैठक के दौरान सर्वसम्मति से सुरेश यादव के नाम का प्रस्ताव रखा गया, जिसे सभी प्रखंड अध्यक्षों और मौजूद कार्यकर्ताओं ने समर्थन प्रदान किया। परिणामस्वरूप सुरेश यादव को निर्विरोध रूप से गोड्डा जिला अध्यक्ष चुन लिया गया। चुनाव प्रभारी भूतनाथ यादव ने उन्हें औपचारिक रूप से चयन पत्र सौंपा।
सुरेश यादव के निर्वाचन पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने फूल-मालाओं से उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
अपनी नियुक्ति के बाद सुरेश यादव ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा, “मैं पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए पूरी ईमानदारी और निष्ठा से काम करूंगा।

