अमरोहा
हसनपुर में गैस सिलेंडर पाइप फटने से लगी आग

चाय बनाते समय मां-बेटी झुलसीं, निजी अस्पताल में भर्ती
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
अमरोहा : रहरा थाना क्षेत्र के गांव भाबली में एक दर्दनाक घटना सामने आई। रविवार सुबह लगभग 7 बजे मोहित कुमार की पत्नी अमरकली गैस चूल्हे पर चाय बना रही थी। इसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर का पाइप फट गया।
पाइप फटने से आग लग गई। आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। इस हादसे में अमरकली और उनकी बेटी अंजली आग की चपेट में आ गईं। दोनों मां-बेटी गंभीर रूप से झुलस गईं।
परिजनों ने तुरंत दोनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वर्तमान में दोनों का इलाज जारी है।