गोड्डा

एबीवीपी के विभाग प्रमुख बने आस्तिक मिश्रा 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो  
पथरगामा( गोड्डा): अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा 12 जून 2025 से 15 जून 2025 तक चतरा में प्रांत अभ्यास वर्ग आयोजित किया गया, जिसमें झारखंड प्रदेश के 300 से अधिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष डॉ० मौसम पाल, प्रदेश सह मंत्री अभय वर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री नितेश कटारे और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा किया गया।
वहीं चार दिन तक चलने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न सत्रों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन और सामाजिक कार्यों की गहराई से जानकारी दी गई। इसमें मुख्य रूप से राष्ट्रवाद, संगठन कौशल, नेतृत्व विकास और अनुशासन पर ध्यान केंद्रित किया गया। जिला प्रमुख को विभाग प्रमुख इस कार्यक्रम के अंत में संगठनात्मक घोषणाएँ की गई जिनमें डॉ० आस्तिक मिश्रा को विभाग प्रमुख, डॉ० संजीव कुमार जिला प्रमुख, अंकित मिश्रा को जिला संयोजक और अनामिका कुमारी को छात्रा प्रमुख बनाया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button