
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
अमरोहा : हसनपुर में काशीराम आवासीय कॉलोनी के दलित परिवारों ने अपने घरों के बाहर पलायन के स्टीकर लगा दिए हैं परिवारों का आरोप है कि कुछ मुस्लिम युवक उनको लगातार परेशान कर रहे हैं
पीड़ित गोपाल ने बताया कि 14 मई को कॉलोनी के कुछ मुस्लिम युवकों ने उनके परिवार के साथ मारपीट की थी पुलिस में शिकायत करने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है आरोपी लगातार उनके परिवार को धमकी दे रहे हैं
इस घटना से परेशान होकर गोपाल सपना गीता सुनील फूलवती सोनू सुनीता होरा मा सहित करीब 10 परिवारों ने पलायन के चेतावनी दी है मामले में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे विहिप के नगर अध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने कहा कि अगर प्रशासन जल्द कार्रवाई नहीं करता है तो वे आंदोलन करेंगे
सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि पीड़ितों की शिकायत पर मारपीट और एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है उन्होंने कहा कि पलायन के स्टीकर लगाना पुलिस पर दबाव बनाने का प्रयास है
कस्बा इंचार्ज संदीप पवार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं




