अमरोहा

अमरोहा में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट का मामला

फैक्ट्री मालिक पर मुकदमा दर्ज, 4 महिलाओं की हुई थी मौत, 9 घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा :  जिले के रजबपुर थाना क्षेत्र के अतरासी गांव में स्थित पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट में 4 महिलाओं की मौत हो गई। इस हादसे में 9 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
सोमवार दोपहर को हुए विस्फोट में रजबपुर की रुकसाना और शहनाज तथा पपसरा गांव की रूमा और सर्वेश की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में मोती नगर के मोना, विशाल, पूजा, पूजा पत्नी अमित कुमार, इंद्रवती, अतरासी कलां की सलोनी, पपसरा की सोनिया, पूजा पत्नी राजेश और मंगूपुरा की नाजरीन शामिल हैं।
पुलिस ने हापुड़ निवासी फैक्टरी मालिक सैफ उर रहमान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसपी अमित कुमार आनंद के अनुसार, फैक्टरी अमरोहा-अतरासी मार्ग से करीब एक किलोमीटर अंदर दो शेड में चल रही थी। विस्फोट के समय लगभग 15 मजदूर काम कर रहे थे।
डीएम निधि गुप्ता वत्स ने घटना की मजिस्ट्रियल जांच के लिए एडीएम वित्त व राजस्व की अध्यक्षता में चार सदस्यीय टीम गठित की है। फैक्टरी मालिक के खिलाफ बीएनएस की धारा 288, 125बी, 106 और विस्फोट अधिनियम की धारा 9बी के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button