अमरोहा

अमरोहा में 25-25 हजार के इनामी 2 सगे भाई गिरफ्तार

गंगा तट से पकड़े गए आरोपी, लालच देकर करते थे ठगी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा :  हसनपुर में रहरा थाना पुलिस पुलिस ने दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी सगे भाई हैं। रहरा थाना क्षेत्र के गांव उकावली के रहने वाले आरती लाल और राजकुमार (पिता सोमपाल) को गंगा तट बांध से पकड़ा गया
दोनों भाई 2019 से लोगों को अपने जाल में फंसाकर ठगी कर रहे थे। आरोपी समूह बनाकर लोगों को तरह-तरह के लालच देते थे। इनकी ठगी का शिकार हुए लोगों ने पुलिस में शिकायत की थी।
आरोपियों के खिलाफ मुरादाबाद के थाना मझोला, रहरा के अलावा सैदनगली और हसनपुर थाने में भी मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। रहरा पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की मदद से दोनों को गिरफ्तार किया गया।
क्षेत्राधिकारी दीप कुमार पंत ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी अमरोहा के अलावा मुरादाबाद जिले में भी ठगी करते थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button