सांसद ढुल्लू महतो की अध्यक्षता में हुई “DISHA” समिति की अहम बैठक, समीक्षा उपरांत दिया निर्देश
An important meeting of the “DISHA” committee was held under the chairmanship of MP Dhullu Mahato, instructions were given after review

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। समाहरणालय सभागार, धनबाद में बुधवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (DISHA) की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता धनबाद के माननीय सांसद श्री ढुल्लू महतो ने की। इस अहम बैठक में जिले की विकास योजनाओं की प्रगति, जनता से जुड़ी समस्याओं और केन्द्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। सांसद महतो ने कहा कि “हर योजना, हर कदम जनता के विश्वास और विकास के साथ आगे बढ़ेगा।
बैठक में जिन प्रमुख योजनाओं की समीक्षा की गई, उनमें शामिल हैं- प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY), , जल जीवन मिशन, चिकित्सा और शिक्षा विभाग की जनकल्याणकारी योजनाएं। बैठक के दौरान सांसद महतो ने ज़मीनी स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति पर गहन मंथन किया और सम्बन्धित अधिकारियों को समयबद्ध व पारदर्शी कार्य निष्पादन के निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता को मूलभूत सुविधाएं – जल, स्वास्थ्य, शिक्षा और आवास प्राथमिकता के साथ मिलनी चाहिए। बैठक में विकास कार्यों को और प्रभावी बनाने, जनभागीदारी सुनिश्चित करने, तथा हर व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए सशक्त रणनीति तैयार की गई। बैठक में उपायुक्त, विधायकगण, जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारी अन्य मौजूद रहे।



