मेरठ
योग और फिजियोथैरेपी में अंतर नहीं: पीयूष गोयल

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
मेरठ।बलवंत नगर निवासी पीयूष गोयल बताते हैं कि सेरेब्रल पाल्सी नमक असाध्य रोग से ग्रसित होने के कारण वे 60% दिव्यांग है।
पीयूष गोयल नियमित रूप से योग करते हैं। योग के माध्यम से स्वस्थ और मन शांत रहता है। नियमित योग और प्राणायाम करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। पीयूष गोयल 15 सालों से नियमित सुबह और शाम वज्रासन, भुजंगासन, अनुलोम, विलोम और प्राणायाम करते हैं, सभी लोगों को नियमित योग करने के लिए प्रेरित करते हैं। उनका कहना है कि योग और फिजियोथैरेपी में अंतर नहीं है।


