
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले के महिला महाविद्यालय द्वारा 21 जून, 2025 को योग दिवस का आयोजन पूरे जोश के साथ किया गया। विदित है कि, देश के प्रधानमंत्री की इस शुरुआत को केन्द्र में रखते हुए आयुष मंत्रालय द्वारा जारी निर्देश के अनुसार महाविद्यालय ने योग दिवस का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में महिला महाविद्यालय की प्रभारी, प्राचार्या डॉ. सुशीला हांसदा ने सम्बोधन करते हुए योग के महत्त्व पर प्रकाश डाला और महाविद्यालय के सभी शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मियों को अपने जीवन में योग को अपनाने की सलाह दी। इस अवसर पर डॉ अशोक साहा (नेचुपैथ एंड यौगिक साइंस) जी उपस्थित थे। इन्होंने मानव जीवन में योग के महत्त्व पर प्रकाश डाला और योग के माध्यम से अपने मन, मस्तिष्क और चेतना को मजबूत करने की बात कही। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी शिक्षक वाणिज्य विभाग से विभागाध्यक्ष सुश्री नेहा पन्ना, डॉ. सोनाली ए. धान, हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. अनुराधा पाण्डेय, अंग्रेजी विभाग से विभागाध्यक्ष श्री अरुणाभ रॉय, श्री उमर अरशद, लेखपाल , पूनम कुमारी सहायक, स्वाति पाठक, मैनसुरी एलिसा एवं विविध विषयों की छात्राओं ने योग कार्यक्रम में भाग लिया और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।



