मथुरा

20 से कम नामांकन वाले स्कूल विलय पर शिक्षक संघ ने जताया विरोध

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
मथुरा। 20 से कम नामांकन वालों परिषदीय विद्यालयों की सूची शिक्षा विभाग ने बना ली है। इन स्कूलों को नजदीक के विद्यालयों में विलय किया जाएगा। स्कूलों के विलय होने से शिक्षक संगठन ने इसका विरोध जताया है। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक डैंपियर नगर में आयोजित की गई। बैठक में पर्याप्त छात्र संख्या न होने के कारण विद्यालयों को बंद किए जाने के विरोध में आंदोलन की घोषणा की। इसमें 27 जून को आंदोलन के प्रथम चरण में विकास खंड स्तर पर खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश में अलग-अलग जिलों में कोई 10 छात्रों कोई 20 तथा कोई 50 की संख्या पर निर्धारण करना एक प्रदेश में अलग-अलग व्यवस्था के कारण विभाग के इस निर्णय पर शिक्षकों के बीच संदेह की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने बताया कि जिले में लगभग 300 परिषदीय विद्यालय अपना अस्तित्व खो देंगे।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र सारस्वत, जिलाध्यक्ष अतुल सारस्वत, जिला महामंत्री लक्ष्मी नारायण, मनोज शर्मा, कृष्ण कुमार सारस्वत, अनुराधा सिंह, प्राची शर्मा, गीतम सिंह, राजेश चौधरी, बदन सिंह यादव, हेमंत शर्मा, मुरारी लाल शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button