सिंगरौली
चितरंगी पुलिस ने एक करोड़ क़ीमत की खैर की लकड़ी से भरा ट्रक किया जप्त, चालक फ़रार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली । पुलिस अधीक्षक सिंगरौली के कुशल निर्देशन एवं अभिषेक रंजन (भा.पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिंगरौली के सतत मार्गदर्शन तथा राहुल सैयाम अनुविभागीय पुलिस अधिकारी चितरंगी की सतत निगरानी मे अवैध लकडी तस्करो के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु थाना प्रभारी चितरंगी को निर्देशित किया गया।
उक्त निर्देश के पालन में थाना प्रभारी चितरंगी को कई दिनो से सिगरौली तरफ से चितरंगी होकर प्रयागराज मिर्जापुर तरफ अबैध लकडी ले जाने की सूचना प्राप्त हो रही थी । इसी तारतम्य में दिनांक 24/06/2025 को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि HR55V6668 जो कि बरगवा तरफ से चितरंगी के रास्ते होकर निकलने वाला है सूचना पर बरगवा से चितरंगी जाने वाले सभी रास्तो ( कर्थुआ,नौगई, दुधमनिया,गीरछादा) पर पुलिस की चेकिंग प्वाईंट लगाये गये । बाद मे जानकारी प्राप्त हुई कि ट्रक को सुरक्षित निकालने के लिये लकडी तस्करो की कोई सफेद स्विफ्ट कार पुलिस की चेकिंग प्वाईट्स पर निगाह बनायी हुई थी । सभी तरफ पुलिस को अलर्ट देख ट्रक नौगई मार्ग पर चला गया किन्तु नौगई मार्ग पर भी पुलिस की मुस्तैदी को देखकर निकल भागने का कोई भी मार्ग न होने के कारण ट्रक ड्राईवर ने ट्रक को नौगई चितरंगी मार्ग के मोड पर स्थित खाई मे जाने दिया एवं स्वयं घने जंगल एवं अंधेरे का लाभ लेकर भाग गया। ट्रक के पलटने की सूचना मिलते ही तत्काल चितरंगी पुलिस मौके पर पहुची एवं देखा कि उक्त ट्रक करीब 50फिट गहरी खाई मे गिरा पडा हुआ है ट्रक से कोई भी हताहत नही हुआ है। ट्रक मे लोड लकडी की पहचान बेस कीमती खैर की लकडी के रूप मे हुई है। जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त लकडी का उपयोग कत्था बनाने के लिये किया जाना था। जिसका अनुमानित मुल्य लगभग एक करोड से ऊपर है।
सम्पूर्ण लकडी मय ट्रक वाहन क्रमांक HR55V6668 को मौक से जप्त किया जाकर थाना चितरंगी मे अपराध धारा 303(2),317(5) बीएनएस का पंजीबध्द किया गया जाकर विवेचना मे लिया गया है। उक्त घटना की सूचना वन विभाग अधिकारियो को भी विधिवत दी गई है। उक्त वाहन क्रमांक HR55V6668 के मालिक,वाहन चालक, खैर लकडी तस्करी एवं कटाई मे संलिप्त प्रत्येक अपराधी के विषय मे जानकारी प्राप्त कर कठोर वैधानिक कार्यवाही की जावेगी ।
उक्त कार्यवाही में निरी. सुधेश तिवारी (प्रभारी थाना चितरंगी ), उनि. सुरेन्द्र यादव ,सउनि. मनीष सेन,आर. मुकेश पाण्डेय , सुदर्शन चौहान ,सुभाष पाल, सचिन शुक्ला , शुभम पटले की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।



