मेरठ

पूर्व सभासद की फर्जी अश्लील वीडियो वायरल करने पर मुकदमा

-पांच लोगों के खिलाफ न्यायिक मजिस्ट्रेट मवाना के आदेश पर हुआ दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

मेरठ। नगर पालिका परिषद मवाना के पूर्व सभासद एवं पूर्व जिला योजना समिति के सदस्य राजेन्द्र प्रसाद जाटव ने रामराज के पांच व्यक्तियों के खिलाफ फर्जी अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर प्रसारित करने तथा पचास हजार की रंगदारी मांगने का मुकदमा न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर कोतवाली मवाना पर पंजीकृत करा दिया है।

पूर्व सभासद राजेन्द्र प्रसाद जाटव पुत्र दलीप सिंह निवासी मोहल्ला तिहाई कस्बा ने न्यायिक मजिस्ट्रेट मवाना के न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि रोहित बंसल एव राहुल बंसल पुत्र आजाद बंसल निवासी ग्राम सैफपुर फिरोजपुर थाना बहसूमा द्वारा सरकारी जमीन हड़पने के बाबत तहसील दिवस 19 अप्रैल 2025 को एक प्रार्थना पत्र दिया था। उक्त लोगों से ग्राम सैफपुर फिरोजपुर में फर्जी एवं कपटपूर्वक तरीके से हड़पी गयी सरकारी भूमि को खाली नहीं कराया गया तो आगामी 14 मई 2025 को मवाना तहसील परिसर में आमरण अनशन करेगा। जिस पर विपेन्द्र सुधा निवासी सैफपुर फिरोजपुर ने 20 अप्रैल 2025 को राजेन्द्र प्रसाद जाटव को मोबाइल से फोन किया और विपेन्द्र ने रोहित बंसल से वार्ता करायी। बातचीत के दौरान रोहित बंसल ने धमकाया।

आरोप है कि 5 मई 2025 को रोहित एवं राहुल बंसल पुत्र आजाद के निर्देश एवं षणयंत्र पर विपक्षी विपिन मनचंदा पुत्र बलदेव राज, श्रीपाल कोहली पुत्र ध्यान सिंह, सुर्दशन गोयल पुत्र मुन्नालाल समस्त निवासीगण ग्राम सैफपुर फिरोजपुर थाना बहसूमा ने तहसील रोड मवाना में बड़े मैदान के पास में घेर लिया। धमकी दी कि तेरी एक फर्जी अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर इलैक्ट्रानिक माध्यम से वायरल कर देंगे, अगर 50 हजार रुपये रंगदारी के नहीं दिए तो जीना हराम कर देंगे। गत 7 मई 2025 को फर्जी अश्लील वीडियो को असली बताते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल कर दिया। उक्त वीडियो क्लीपिग की जांच वैज्ञानिक प्रलेख अनुसंधान संस्थान से करायी तो उसमें उक्त क्लीपिंग फर्जी पायी गयी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button