रांची

झारखण्ड के 1.75 लाख सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा विशेष सैलरी पैकेज का लाभ, सरकार और यूनियन बैंक के बीच MoU

1.75 lakh government employees in Jharkhand to receive the benefit of a special salary package; MoU signed between the government and Union Bank.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में झारखंड सरकार के वित्त विभाग एवं यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के बीच विशेष सैलरी पैकेज को लेकर समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते से राज्य के करीब 1.75 लाख सरकारी कर्मचारियों को दुर्घटना बीमा, स्वास्थ्य सुरक्षा और कई प्रीमियम बैंकिंग सुविधाओं का लाभ मिलेगा। समझौते के तहत कर्मचारियों को आकस्मिक मृत्यु बीमा, पूर्ण एवं आंशिक दिव्यांगता पर वित्तीय सहायता, एयर एम्बुलेंस सहित आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधाएं, रियायती दरों पर व्यक्तिगत, गृह एवं वाहन ऋण तथा निःशुल्क एटीएम कार्ड और डिजिटल बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह समझौता सरकारी कर्मचारियों के हित में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने बैंकों से गरीब, वंचित और आदिवासी समुदाय के वित्तीय सशक्तिकरण में सक्रिय भूमिका निभाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों तक बैंकिंग सुविधाओं का विस्तार करने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने युवाओं और छोटे उद्यमियों के लिए ऋण प्रक्रिया सरल बनाने पर भी जोर दिया, ताकि वे स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने उम्मीद जताई कि यूनियन बैंक सरकारी कर्मचारियों के साथ-साथ राज्य के आम नागरिकों तक भी अपनी सेवाओं का विस्तार करेगा। कार्यक्रम में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, सचिव प्रशांत कुमार, यूनियन बैंक के जोनल हेड गुणा चन्द्र गामी सहित राज्य सरकार एवं बैंक के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button