मेरठ

मेडिकल कॉलेज ने मुख बधिर माता-पिता की उम्मीदों को दिया नया जीवन  

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

मेरठ। लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज के एनआईसीयू विभाग ने 800 ग्राम वजन के अति अल्प जन्म एवं अति कम वजन वाले शिशु की 57 दिन बाद सफलतापूर्वक छुट्टी कर मुख बधिर माता-पिता की उम्मीदों को नया जीवन दिया है।

बतादे कि मेडिकल कॉलेज में एक 800 ग्राम वजन वाले अत्यंत अल्प गर्भ काल लगभग 27-28 सप्ताह की नवजात शिशु बेबी ऑफ़ रुकैया पुत्री आदिल निवासी सिवालखास को जन्म के 57 दिन की गहन चिकित्सीय देखभाल के उपरांत मंगलवार को सफलतापूर्वक चिकित्सालय से छुट्टी कर दी गई। डॉ. अनुपमा वर्मा ने बताया कि यह नवजात शिशु बाल रोग विभाग के अधीन भर्ती किया गया था और उनकी देखरेख में संपूर्ण उपचार संपन्न हुआ। इस जटिल चिकित्सा प्रबंधन में डॉ. अनुपमा वर्मा के नेतृत्व में एनआईसीयू की टीम जिसमें डॉ. सुरुचि, डॉ. दिशु, डॉ. देवांश, डॉ. प्रगति, डॉ. अभिजीत, डॉ. तरुण, डॉ. आकाश एवं चिकित्सकों के साथ नर्सिंग इंचार्ज सिस्टर गीता एवं अन्य एनआईसीयू स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button