गोड्डा
नशा मुक्ति अभियान में उत्कृष्ट कार्य के लिए मिथिलेश कुमार सम्मानित ।
डीसी एवं एसपी ने किया सम्मानित, सराहे प्रयास

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
गोड्डा । सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (आईपीआरडी) के सोशल मीडिया प्रभारी मिथिलेश कुमार को नशा मुक्ति अभियान में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र देकर प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया गया। उपायुक्त अंजली यादव एवं पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने संयुक्त रूप से सम्मान पत्र प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की। उपायुक्त ने कहा कि मिथिलेश कुमार ने सोशल मीडिया को जन- जागरूकता का प्रभावी माध्यम बनाकर एक मिसाल पेश की है। उनके कार्य प्रशासनिक सहयोग का आदर्श उदाहरण हैं। वहीं पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने कहा, “नशा एक सामाजिक जहर है, इससे लड़ने के लिए जनजागरण जरूरी है। मिथिलेश कुमार ने युवाओं को जोड़ते हुए जो कार्य किया है, वह प्रशंसनीय है। मिथिलेश कुमार ने जिला उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें और बेहतर कार्य के लिए प्रेरित करेगा। कार्यक्रम के दौरान कई पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे।


