अमरोहा

हसनपुर में स्कूल की दीवार तोड़कर चोरी

डीवीआर, बैट्री और पंखा ले गए, लाखों का नुकसान

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
हसनपुर :  रहरा थाना क्षेत्र के गांव छपना में स्थित रमजानी मॉडर्न उत्तर माध्यमिक विद्यालय में चोरी की वारदात सामने आई है। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान चोरों ने स्कूल के कमरों में नकब लगाकर सामान चुरा लिया
स्कूल के प्रबंधक शमीम अहमद ने बताया कि चोर 10 केवी डीवीआर, 6 बैट्री, 6 छत के पंखे और एक इनवर्टर ले गए हैं। चोरी का पता तब चला जब गुरुवार को मजदूर स्कूल में घास काटने पहुंचे। मजदूरों ने देखा कि कमरों में कूमल लगा हुआ है।
थानाध्यक्ष कुमरेश त्यागी के अनुसार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि स्कूल के मालिक शमीम अहमद गांव लालापुर के निवासी हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button