धनबाद

टाटा डीएवी में बच्चो को नशा से दूर रहने की दिलाई संकल्प

In Tata DAV, children were made to take a pledge to stay away from drugs

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। टाटा डीएवी स्कूल सिजुआ में इंटरनेशनल एंटी ड्रग्स डे मनाया गया। बच्चो को नशा से दूर रहने की सलाह दी गई। बच्चो को नशा नही करने की संकल्प दिलाया गया। इस दौरान विद्धालय के शिक्षक-शिक्षिकाओ ने खुद कलाकार बन एकांकी प्रस्तुत किया। इसमे बच्चो को नशा से होने वाली दुष्परिणाम का बेहतरीन प्रस्तुती दी। टाटा स्टील सेंट्रल अस्पताल के सीनियर मेडिकल ऑफिसर डा निधि सिन्हा ने कई उदाहरण प्रस्तुत कर बच्चों को समझाया कि उनका जीवन बहुत बहुमूल्य है। नशा के कारण इस अमूल्य शरीर को नष्ट नही करना है। कहा कि वर्तमान परिदृश्य में बच्चो को हर तरह की नशे से बचना आवश्यक है। नशा के कारण बच्चे अपनी भविष्य खोता जा रहा है। नशा एक ऐसा बीमारी है जो धीरे धीरे शरीर को समाप्त कर देता है। घर परिवार समाज में अपना सम्मान खो देता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्धालय की प्राचार्या चंद्रानी बनर्जी ने बच्चो से कहा कि भटकाव के मार्ग पर जाने से बचे। नशा से दूर रह अपने लक्ष्य की अग्रसर हो। परिवार समाज देश का नाम रोशन करे। मौके पर नमिता सिंह, उर्मि कर्मकार, कावेरी राय, पी राय, नेहा सिंह, अनिल कुमार अन्य मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button