अबुआ आवास लाभुकों का कराया गया गृहप्रवेश, अपर समाहर्ता व बीडीओ/ सीओ समेत उपासना मरांडी ने की भागीदारी
Abua housing beneficiaries were given Grihapravesh, Additional Collector and BDO/CO along with Upasana Marandi participated

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। महेशपुर प्रखण्ड अन्तर्गत पंचायत शहरग्राम में पूर्ण रूप से बनकर तैयार अबुआ आवास में शनिवार को उत्साह के साथ गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजन हुआ। गृह प्रवेश कार्यक्रम में झामुमो के केन्द्रीय सदस्य सह- युवा नेत्री उपासना मरांडी, जिला परिषद सदस्य सामसुन मुर्मू, अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, एल. आर. डी. सी मनीष कुमार, बीडीओ डॉ सिद्धार्थ शंकर यादव, सीओ संजय सिन्हा तथा जिले एवं प्रखण्ड स्तर के वरीय पदाधिकारी शामिल हुए। झामुमो के युवा नेत्री व झामुमो के केन्द्रीय समिति सदस्य सह- क्षेत्र के उभरता हुआ चेहरा युवा नेत्री उपासना मरांडी ने कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि झारखण्ड सरकार की महत्वाकांक्षी अबुआ आवास योजना के तहत लाभुकों को उनके नव निर्मित अबुआ आवास की सौगात दी गई। अबुआ आवास योजना हमारे झारखण्ड सरकार का वह सपना है, जिसमें हर गरीब का अपना पक्का मकान हो। उन्होंने कहा कि घर का सपना हर परिवार के लिए सबसे महत्वपूर्ण होता है। हर इंसान अपने परिवार के लिए सिर पर दो कमरे का ही सही, एक अपना घर जरूर चाहता है। झारखण्ड सरकार की अबुआ आवास योजना से गरीबों का यह सपना साकार हो रहा है। यह सिर्फ ईंट और सीमेंट की दीवार नहीं है, बल्कि आपके लिए सरकार की ओर से सम्मान और सुरक्षित जीवन की नींव है। मौके पर प्रखण्ड अध्यक्ष अब्दुल वदूद ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की सरकार ने प्रधानमंत्री आवास से वंचित लाभुकों को अबुवा आवास योजना के तहत तीन कमरों का मकान देने का काम किया। साथ ही राज्य के गरीब गुरबों के लिए अनेकों योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम किया है। आप सभी सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ खुद भी लें व दूसरों को भी लेने के लिए प्रेरित करे। इस मौके पर प्रखण्ड कोषाध्यक्ष सुनील कुमार साहा, मुखिया सुजाता हेंब्रम, निरोज मड़ैया, बाबूधन मुर्मू उर्फ डॉन, पंचायत अध्यक्ष नारायण पहाड़िया, ग्राम प्रधान बाबूलाल मड़ैया, प्रखण्ड कर्मी, सखी मंडल की दीदी, झामुमो कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।



