सिंगरौली
कोतवाल अपने ही कर्मियों को नही दिला पा रहे न्याय, दो हेड कॉन्सटेबल का विवाद बना चर्चा का विषय

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। कोतवाली बैढ़न में एचसीएम एवं एक महिला प्रधान आरक्षक का विवाद इन दिनों चर्चाओं का विषय बना हुआ है। कहा जा रहा है कि जब कोतवाल अपने स्टाफ को ही नही संभाल पा रहे हैं तो क्षेत्र के अपराधो पर नियंत्रण कैसे लगाते होंगे, इस पर सवाल शुरू होंगे। बैढ़न कोतवाली थाना में पदस्थ महिला प्रधान आरक्षक से एक अधिवक्ता द्वारा अभद्रता और अश्लील गाली देने का मामला प्रकाश में आया है l महिला प्रधान आरक्षक के शिकायती पत्र देने के 12 दिन बाद भी कोतवाली पुलिस द्वारा मामला नहीं दर्ज किया गया है l दरअसल कोतवाली में इन दिनों ठीक-ठाक नही चल रहा है। पिछले माह सिंगरौली महोत्सव के दौरान चूनकुमारी स्टेडियम बैढ़न में व्हीआईपी प्रवेश द्वार पर सुरक्षा व्यवस्था में हुई चूक को लेकर कोतवाल से लेकर अन्य जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों की जमकर किरकिरी हुई और सांसद अभी भी सुरक्षा व्यवस्था में हुई चूक से नाराज चल रहे हैं। यह मामला अभी ठण्डा पड़ा नही है कि कोतवाली में एचसीएम एवं एक महिला प्रधान आरक्षक के बीच हुई कहासूनी का मामला इन दिनों तूल पकड़ा हुआ है।
यहां तक कहा जाने लगा है कि कोतवाली अपने स्टाफ को ही नही संभाल पा रहे हैं। अपराधों पर नियंत्रण कैसे रखते होंगे, यह कह पाना मुश्किल है। फिलहाल कोतवाली बैढ़न के दो पुलिस सेवको के बीच चल रहे तनातनी को लेकर जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। जबकि पुलिस विभाग ही एक अनुशासन विभाग माना जाता है। लेकिन कोतवाली के दो पुलिस सेवको का विवाद सुर्खियों में है। फिलहाल अब देखना है कि पुलिस अधिकारी स्टॉफ के विवाद को किस तरह से सुलझाने में कामयाब होंगे।
जाने पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार विगत 17 जून को लगभग शाय 4 बजे बैढ़न कोतवाली थाना में पदस्थ महिला प्रधान आरक्षक सब्जी मंडी बैढ़न में एक मामले की विवेचना करने जा रही थीं, कि दुर्गा मंदिर के आगे बॉस बर्तन के पास सामने जा रहे दिलीप बिन्द अधिवक्ता का हाथ पीछे झटका जो प्रधान आरक्षक के पेट से छू जाता है, जिस पर महिला प्रधान आरक्षक ने नजर अंदाज करते हुए कोई प्रतिक्रिया नहीं दी l तभी अचानक पलट कर दिलीप बिन्द ने महिला प्रधान आरक्षक को अश्लील गाली देते हुए अभद्रता की और बर्दी उतरवाने की धमकी दीl जहा कई सब्जी विक्रेताओं ने बीच बचाव किया l तभी महिला प्रधान आरक्षक पटेल ने कोतवाली टीआई को फोन लगाया, जो नहीं लगा, तभी एचसीएम को वाकये की जानकारी देते हुए सहायता मांगीl जहा पीसीआर वैन सब्जी मंडी पहुंची और प्रधान आरक्षक सुरेन्द्र भुजवा और सजीत कोल के साथ कोतवाली पहुंचीl कोतवाली पहुंचने के बाद उप निरीक्षक उदयचंद करिहार ने एचसीएम अवध सोनी से कहा कि दिलीप बिन्द का मेडिकल फार्म भर दें, टीआई साहब आएंगे तो आगे की कार्रवाई करेंगे l
एचसीएम ने दी अश्लील गाली
बताया जाता है कि उक्त घटना से आहत महिला प्रधान आरक्षक जब अपने कक्ष से बाहर निकल कर देखी कि दिलीप बिन्द को कुर्सी में बैठा कर मेहमान जैसा व्यवहार किया जा रहा था, तब वह एचसीएम अवध सोनी को फ़ोन लगाकर बोली कि कार्रवाई के बदले पहुना जैसे स्वागत किया जा रहा है. तभी वह मुझे माँ बहन की अश्लील गाली देते हुए दुर्व्यवहार किया. यहां तक कि एचसीएम अवध सोनी ने गमला उठाकर सिर पर मारने वाला था.जहा पर मौके पर मौजूद उप निरिक्षण पप्पू सिंह, सजीत सिंह, प्रियंका मिश्रा, रूपा अग्निहोत्री और बन्दना तिवारी ने बीच बचाव किया।
बेहोश हो गई थी महिला प्रधान आरक्षक
बताया जाता है कि एक महिला प्रधान आरक्षक अपने साथ हुए व्यक्ति द्वारा अभद्रता से आहत थीं, वही स्टॉफ द्वारा भी गाली गलौज से आहत होकर जमीन पर गिर पड़ीl तब वहां मौजूद महिला पुलिस कर्मियों ने पानी छिड़का, पानी पिलाया तब जाकर होश आया l महिला प्रधान आरक्षक का कहना है कि टीआई साहब को बताने के बाद भी दिलीप बिन्द का कोई दोष नहीं निकाला गयाl और नहीं कोतवाली पुलिस द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई l बताया जाता है कि उक्त वाकये की वास्तविकता कोतवाली थाना के सीसीटीव्ही फुटेज से भी देखी जा सकती है l
इनका कहना है।
जब इस मामले को लेकर एएसपी अभिषेक रंजन से बात कि गयी तो उन्होंने बताया की मामला संज्ञान में है और यह विभागीय मामला है इसलिए इसकी आंतरिक जाँच चल रही है।
|
ReplyForward
|



