
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : इंटर कॉलेज में सांसद छत्रपाल गंगवार के पहुंचने पर प्रधानाचार्य डॉ राजीव कुमार शर्मा, अनुराग कुमार जौहरी ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत -सम्मान किया। भारतीय जनसंघ के संस्थापक, महान राष्ट्रवादी चिंतक और करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति में सांसद छत्रपाल गंगवार ने रविवार को बरेली इंटर कॉलेज प्रांगण में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कर प्रकृति के संवर्धन में अपना योगदान दिया । सासंद गंगवार ने इस मौके पर अपने संबोधन में कहा ‘एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे, उनका यह उद्घोष आज भी हर राष्ट्रभक्त के हृदय में जोश और जागरूकता की भावना भर देता है।
इस दौरान प्रोफेसर कपिल देव, विष्णु शर्मा, अशोक गंगवार, प्रदीप कुमार गुप्ता, उमेश पटेल सहित तमाम कार्यकर्ता एवं वन विभाग कर्मी मौजूद रहे।


