भोपाल

मप्र में 7500 पदों पर आरक्षक भर्ती का विज्ञापन 15 जुलाई तक जारी हो सकता

दो हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने नहीं किया ज्वाइन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भोपाल : मध्य प्रदेश में इस साल के अंत तक 1 लाख पदों पर भर्तियां होगी अब जल्द ही प्रदेश में 8500 पदो पर नई पुलिसकर्मियों की भर्ती होगी सूत्रों की माने तो मध्य प्रदेश कांस्टेबल भर्ती के लगभग 7500 पदों पर विज्ञापन 15 जुलाई तक जारी हो सकता है इसके लिए तैयारी की जा रही है बता दें मप्र कर्मचारी चयन मंडल अब भर्ती परीक्षाओं में कैंडिडेट्स की पहचान के लिए बायोमेट्रिक (उंगलियों के निशान) की जगह फेस रिकॅगनीशन (चेहरा पहचानना) तकनीक का इस्तेमाल करने वाला है जुलाई से सभी परीक्षाओं में इस तकनीक को लागू किया जा सकता है पिछली भर्ती 2023 की अभी तक 2000 से ज्यादा अभ्यर्थियों ने जॉइनिंग नही दी है मिली जानकारी अनुसार मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा में अपनी जगह सॉल्वर बैठाकर सफल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 31 तक पहुंच गई है। 10 दिन के भीतर अलग-अलग जिलों में सात केस दर्ज किए गए हैं। ज्वाइन करने पहुंचे अभ्यर्थियों से उनके आधार बायोमैट्रिक (फिंगर प्रिंट) में बार-बार परिवर्तन कराने की जानकारी उनकी सहमति से निकाली गई।उनके फिंगर प्रिंट में आवेदन से लेकर ज्वाइनिंग के पहले तक परिवर्तन मिला उनसे कड़ाई से पूछताछ की गई, जिसमें फर्जीवाड़ा सामने आया। परीक्षा लेने वाली एजेंसी कर्मचारी चयन मंडल ने 6423 अभ्यर्थियों की चयन सूची इस साल अप्रैल में जारी की थी। चयनित अभ्यर्थियों की ज्वाइनिंग 14 मई तक हो जानी थी। इसके बाद भी इक्का-दुक्का अभ्यर्थियों की ज्वाइनिंग होती रही। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2023 में आरक्षकों के 7411 पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ हुई थी। 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण के विवाद के कारण 13 प्रतिशत पद रोके गए। कुछ आरक्षित पदों पर भर्ती नहीं हो पाई। इस तरह 6423 अभ्यर्थियों की चयन सूची जारी की गई थी
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button