भोपाल

कई चुनौतियों से लड़कर छोटी उम्र में बने सैनिक।

मातृभूमि के रक्षार्थ जवानी कर दी देश के नाम।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

भोपाल। कहते है सीमा पर जवान और खेत पर किसान देश की एक मजबूत नींव है और इसी नींव से आज देश सुरक्षित महसूस करता है आज हम बात कर रहे है सागर जिले के छोटे से गांव के एक युवा की जिसने परिवार की परिस्थितियों से जूझते हुए अपने जीवन के महत्वपूर्ण पल देश के नाम कर दिए। बीना के ग्राम बम्होरी खाडेरा के छोटे से किसान परिवार का एक युवा राजेश (कुर्मी) जिसके दिल और दिमाग पर देश की सेवा करने का जुनून था और हालातों एवं पारिवारिक परिस्थितियों के काफी उतार चढ़ाव के बाद उन्होंने अपना सपना साकार किया और आर्मी में एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाते हुए पूरे जिले को गौरांवित किया जहां देश में धूमधाम से तीज त्यौहारों पर हम जश्न मनाते है वहीं इन सैनिकों द्वारा हमे सुरक्षा दी जाती है राजेश पटेल सागर जिले के ऐसे सैनिक है जो देश की सेवा के लिए समर्पित रहे और अपने पिता के देहांत पर उनके अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हो सके उन्होंने देश को अपना सर्वस्त्र माना ऐसे सैनिकों के कारण ही देश में अमन शांति मुमकिन है।
2 जुलाई 2026 शुक्रवार को राजेश कुर्मी बीना जंक्शन पहुंचेंगे और बहा से भव्य स्वागत रैली निकाली जहां शहरवासियों ने जगह जगह स्वागत किया महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और रैली सर्वोदय चौराहा से बमौरी खाडेरा की और स्वागत रैली निकाली जहां हिरनछिपा बारधा मगरधा में स्वागत किया जन्मभूमि पहुंचती पूरे गांव में स्वागत हुआ जिसमें रैली समापन समारोह के बाद भोजन की उत्तम व्यवस्था थी
खास बात यहां पूरे यातायात नियमों का पालन किया पुलिस प्रशासन ने पूरा सहयोग किया प्रमुख भूमिका निभा रहें
पं सोनू शर्मा बमौरी खाडेरा परिवार की और से सभी ग्रामवासीयों शहरवासियों का आभार व्यक्त किया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button