बेतुल
7 हजार रंग बिरंगे कागज के टुकड़ों से बनाई बच्चों ने कलाकृति

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
बैतूल। खेल खेल में सीखने और अनुपयोगी सामग्री से कलाकृतियों के निर्माण से बच्चों में रचनात्मकता में वृद्धि होती है। ऐसे ही आरडी पब्लिक स्कूल की मोक्षिता राने, असमी धाड़से, रोली उईके व सहेलियों ने मिलकर युवा चित्रकार व कला गुरु श्रेणिक जैन के मार्गदर्शन व शिक्षा का उमा सोनी के निर्देशन में 7 हजार से ज्यादा रंग-बिरंगे कागज के टुकड़ों से एक कोलाज पेंटिंग बनाई है। इस संबंध में श्रेणिक जैन ने बताया कि इस पेंटिंग को बनाने में एक हफ्ते से अधिक का समय लगा है। इस पेंटिंग में खुले समुद्र में जहाज की स्वतंत्रता गति को दर्शाया गया है,जो निरंतर अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है। उमा सोनी ने बताया कि इस तरह के नवाचार से बच्चों में उत्साह का संचार होता है। बच्चों की इन पेंटिंग की सभी ने सराहना की है।



