मेरठ

उपज द्वारा ग्रामीण पत्रकारिता की चुनौतियों पर संगोष्ठी और मैंगो पार्टी का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मेरठ। उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट्स (उपज) मेरठ द्वारा किठौर के शाहजहांपुर स्थित लज्जाराम फार्म हाउस में ग्रामीण पत्रकारिता की चुनौतियों पर केंद्रित संगोष्ठी एवं मैंगो पार्टी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मेरठ सहित आसपास के जनपदों के पत्रकार, जनप्रतिनिधि और समाजसेवी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं किठौर विधायक शाहिद मंज़ूर ने कहा कि आज की पत्रकारिता एक बेहद चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रही है। सत्य को निर्भयता से लिखने वाले पत्रकारों को तरह-तरह के दबावों का सामना करना पड़ता है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में पत्रकारों की भूमिका की चर्चा करते हुए सकारात्मक और निर्भीक पत्रकारिता की आवश्यकता पर बल दिया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य अमित फौजी, पूर्व सदस्य डॉ. मनोज, पूर्व चेयरमैन शमश परवेज, एसीएमओ डॉ. क़ासिम तथा उपज के प्रदेश मंत्री व मेरठ अध्यक्ष अजय चौधरी समेत कई वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित रहे। अजय चौधरी ने कहा कि ग्रामीण पत्रकारिता समाज की रीढ़ है और उपज संगठन पत्रकार हितों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत है।
वक्ताओं ने सूचना की उपलब्धता, संसाधनों की कमी और सुरक्षा जैसे मुद्दों पर चिंता जताते हुए निष्पक्ष पत्रकारिता बनाए रखने की अपील की।
कार्यक्रम के अंत में मैंगो पार्टी के माध्यम से आपसी सौहार्द को बढ़ावा मिला। संचालन अरुण सागर राज ने किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button