बोकारो

बोकारो जिला में चला रही है नाबालिक चालक वाहन

Minor driver is driving vehicle in Bokaro district

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
बोकारो। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने आज नाबालिक अर्थात 18 वर्ष से कम उम्र वाले वाहन चालक स्टूडेंट और वैसे स्कूल वेन तथा ऑटो रिक्शा पर कार्रवाई कि जो ओवर लोडेड सवारी ( विद्यार्थी ) बैठा कर चलते हैं। एसपी, बोकारो हरविंदर सिंह की ओर से आई सूचना के आधार पर आज #एसडीओ प्रांजल ढांढा और डी एस पी, ट्रैफिक विद्यासागर के नेतृत्व में चले अभियान में 14 नाबालिक स्टूडेंट को दो पहिया वाहन चालन करते हुए पकड़ा गया। सभी वाहनों और उसके मालिक पर कोर्ट को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा जायेगा। मिली जानकारी के अनुसार बिना हेलमेट पहने और बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाले स्टूडेंट पर आज जमकर पुलिसिया कार्रवाई हुई। पुलिस जो आंकड़ा ( 14 दो पहिया वाहन ) दे रही है, उससे अधिक वाहन जब्त किए गए थे लेकिन कई अभिभावक के प्रशासन के समक्ष उपस्थित होने और आगे से ऐसा न करने के आश्वासन पर उन्हें छोड़ दिया गया। पुलिस प्रशासन द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार 24 स्कूल वेन और ऑटो रिक्शा की भी ओवरलोडिंग के चार्ज में आर्थिक दंड लगाया गया। इससे आज सरकार को 18 हजार रुपए प्राप्त हुए। यह अभियान अभी जारी रहेगा। बोकारो के डीसी अजय नाथ झा ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि नाबालिक अर्थात 18 वर्ष से कम उम्र वाले लोगों को सरकार ड्राइविंग लाइसेंस नहीं देती। उसके बाद भी ये बच्चे कानून के साथ अपनी जान के साथ भी खिलवाड़ करते हैं। इस पर रोक लगाना अति आवश्यक है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button