धर्ममथुरा

मुड़िया मेले में चलेगा श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए हस्ताक्षर अभियान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के आह्वान पर शनिवार से गोवर्धन के प्रसिद्ध मीडिया मेला में हस्ताक्षर अभियान आरंभ हो गया है। अभियान के दौरान श्रद्धालुओं को श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर तोड़े जाने की जानकारी दी जाएगी और श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए समर्थन मांगा जाएगा। अभियान की शुरुआत हनुमानजी संकट हरण योग आश्रम के महंत राम आसरे त्यागी महाराज ने की है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने यह अभियान 11 जनवरी से श्रीकृष्ण जन्मभूमि गेट से शुरू किया गया था। इसके बाद महाकुंभ में अभियान चलाकर लोगों से जन समर्थन मांगा गया। अब गोवर्धन में मुड़िया मेला के दौरान हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र सिंह परिक्रमा देने के लिए आ रहे परिक्रमार्थियों को हिंदुओं के इतिहास की जानकारी दी जाएगी। साथ ही उनको यह भी बताया जाएगा कि भगवान श्रीकृष्ण जी के प्रपौत्र बज्रनाभजी ने जिस मंदिर को बनाया था। उसे कब-कब विदेश से आए आक्रांताओं ने तोड़ा। हिंदुओं पर आक्रांताओं ने क्या अत्याचार किए। ऐसे ही तमाम जानकारी श्रद्धालुओं से साझा की जाएंगी और हस्ताक्षर कराकर श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए समर्थन मांगा जाएगा। इस मौके रामदयाल सिंह गुर्जर, गजेंद्र सिंह, मोहन लाल मीणा, राकेश शर्मा, हरिकिशन मीणा, धर्मी जाट, हुकम सिंह, गंगाराम जाट समेत अन्य मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button