गोड्डा

नवोदय विद्यालय गोड्डा के पूर्व छात्र अजीत ने रचा इतिहास, लिखी एनआइईटी की दो किताबें 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा : जवाहर नवोदय विद्यालय, गोड्डा के पूर्व छात्र अजीत कुमार ने शिक्षा जगत में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। अजीत कुमार ने कंप्यूटर साइंस विषय पर लगातार दो महत्वपूर्ण पुस्तकें लिखीं, जिनका भव्य विमोचन नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एनआइईटी) ग्रेटर नोएडा में किया गया। पुस्तक “मास्टरिंग इन कंप्यूटर साइंस” को छात्रों की परीक्षा तैयारी और तकनीकी ज्ञान को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसमें बीपीएससी, एसटीईटी, गेट, यूजीसी नेट, एमसीए, बीसीए, बी.टेक सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी सामग्री, सुलभ भाषा में समझाया गया पाठ्यक्रम, सैकड़ों प्रैक्टिस प्रश्न और रिवीजन नोट्स शामिल हैं। यह पुस्तक छात्रों को न केवल विषय की गहराई से समझ देती है, बल्कि उन्हें प्रतिस्पर्धी बढ़त भी दिलाती है। इस पुस्तक में कई लेखक ने काफ़ी सहयोग किया है।
विमोचन समारोह में एनआइईटी के अतिरिक्त प्रबंध निदेशक डॉ. नीमा अग्रवाल, निदेशक डॉ. विनोद कापसे, निदेशक (शैक्षणिक) प्रो. (डॉ.) अनिल के. अहलावत, प्रोफेसर एवं रजिस्ट्रार डॉ. के.पी. सिंह, डीन डॉ. सी.एस. यादव, विभागाध्यक्ष डॉ. अपूर्वा जोशी और डिप्टी एचओडी श्रीमती अल्का सिंह उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने अजीत कुमार के प्रयासों की सराहना की और छात्रों के लिए इसे प्रेरणादायी बताया।
अजीत कुमार ने कहा, “हर छात्र को आगे बढ़ने का मौका मिलना चाहिए। मेरा उद्देश्य है कि मेरी किताबें छात्रों को आत्मविश्वास और सफलता की ओर प्रेरित करें।” उनकी यह पुस्तक जल्द ही फ्लिपकार्ट और अमेज़न जैसी प्रमुख ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध हो जाएगी, जिससे देशभर के छात्र इसे आसानी से खरीद सकेंगे। छात्रों और अभिभावकों में इस पुस्तक को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।
इस उपलब्धि ने न केवल गोड्डा जिले का नाम रोशन किया है, बल्कि नवोदय विद्यालय परिवार और शिक्षा जगत को भी गौरवान्वित किया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button