अलवर

गेर जिम्मेदाराना जबाव बारिश से कुछ भी गिर सकता है-ठेकेदार

हाल ही बनी नाले की दीवार ढही,आई दरार

सरकारी खजाने को लगाया चुना आयुक्त ने नहीं किया मोबाइल रिसी
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अलवर । नगर निगम अलवर प्रशासन की ओर से डेढ माह पूर्व शहर के ट्रांसपोर्ट नगर में गंदे पानी की निकासी के लिए नाले का निर्माण कराया गया।हाल ही आई बरसात से नाला एक जगह से ढह गया और अनेक जगह दीवारों में दरार आ गई।इस संदर्भ में अलवर न्यूज ने जब ठेकेदार का पक्ष जानना चाहा लेकिन उन्होंने गेर जिम्मेदाराना जबाव देते हुए कहा कि बारिश से कुछ भी गिर सकता है।इस संदर्भ में निगम आयुक्त से जानकारी लेने का प्रयास किया लेकिन उन्होंने मोबाइल रिसीव ही नहीं किया।इसके अलावा ठेकेदार द्वारा टाइल्स भी लगाई जा रही है लेकिन उनकी गुणवत्ता पर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा।टाइल्स के बीच मे गेप होने से बरसात का पानी घुसने से टाइल्स धंस सकती है।बहरहाल नगर निगम प्रशासन की मिलीभगत के कारण ठेकेदार घटिया निर्माण सामग्री लगाकर निगम के खजाने को चुना लग रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button