बरेली

रात में खाना खाकर सोए चार दोस्त, तिनकी मौत, एक अस्पताल में भर्ती

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली।  रोजगार की तलाश में दिल्ली जाकर सालों से काम करने वाले चार युवकों में से तीन की बीते दो दिवस की रात आखिरी रात में बदल गई। रात चारों लोग खाना खाकर साथ में सोए थे, लेकिन कमरे के दरवाजे और खिड़की बंद होने से कमरे में गैस भरने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चौथा अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है। परिजन और गांव वाले उसकी सलामती की दुआ कर रहे हैं।
सीबीगंज थाना क्षेत्र के बंडिया गांव निवासी मोसीम (22) पुत्र बशीर अहमद, हसीब (27) पुत्र नसीर अमहद, सनइया रानी मेवाकुंवर निवासी इमरान (25) पुत्र बाबू खां और यहीं के अंकित रस्तोगी उर्फ कपिल पुत्र महेश रस्तोगी दक्षिण दिल्ली के आंबेडकर नगर थाना क्षेत्र के दक्षिणपुरी इलाके में किराये के कमरे में रहकर एसी संभालने का काम करते थे। बताया जा रहा है कि चारों लोगों के कमरे में एसी के छह सिलेंडर रखे हुए थे, जबकि एक घरेलू एलपीजी सिलेंडर भी रखा था। दरवाजा अंदर से बंद था। चारों युवकों ने शुक्रवार की रात साथ में खाना खाया और सो गए। रात में किसी समय गैस लीक हो गई। खिड़की-दरवाजे बंद होने के कारण कमरा गैस से भर गया और चारों का दम घुटने लगा, जिसमें तीन की मौत हो गई। फिलहाल शुरुआती जांच के बाद पता चला है कि कमरे में एसी रीफिल करने वाली गैस का सिलेंडर रखा हुआ था, आशंका व्यक्त की जा रही है इस गैस की वजह से इनका दम घुट गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button