मेरठ

एम-परिवहन ऐप से डाटा लेकर धोखाधडी करने वाले दो गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
मेरठ। स्टेट बैंक के जोनल ऑफिस में आने वाली गाड़ियों का डेटा एम परिवहन ऐप से लेकर फर्जी कागज तैयार करने वाले और उक्त गाड़ियों को ओला और उबर पर रजिस्टर्ड कर कमीशन प्राप्त करने वाले गिरोह का मेरठ पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त विवरण के अनुसार किशोर शर्मा ने अपनी गाडी नम्बर UP-15-ET-8032 स्विफ्ट डिजायर व राहुल कुमार गाड़ी नम्बर UP-15-HT-5276 स्विफ्ट डिजायर व मनोज कुमार जिनकी गाडी नम्बर UP-15-HT-5275 स्विफ्ट डिजायर व विकास पंवार गाडी नम्बर UP-15-GT-5554 औरा UP-15-DT-9896 स्विफ्ट डिजायर अपनी-अपनी गाड़ी एसबीआई बैंक जनरल ऑफिस गढ़ रोड मेरठ में ही टैक्सी के रूप में चलाते हैं। उपरोक्त व्यक्तियो द्वारा दिनांक 23.05.2025 को OLLA CAB की साईट पर रजिस्टर्ड कराने की कोशिश की और इन लोगों ने अपनी-अपनी गाड़ी का विवरण OLLA CAB की साईट पर डाला तो सभी गाड़ियां ओला कैब की साईट पर पूर्व से ही रजिस्टर्ड पायी गयी। जब गूगल के माध्यम से ओला कैब की साईट पर जानकारी की तो उपरोक्त गाड़ियां व और अन्य गाडीयां को ओला कम्पनी पर पंजीकृत / रजिस्टर्ड करके फैजल, कादिर, सचिन, कुलदीप, लवकुश, नमन आदि के मोबाइल नम्बरो पर रजिस्टर्ड होना पायी गयी । इन लोगों द्वारा एसबीआई जोनल ऑफिस के पास बैठ कर एसबीआई जोनल ऑफिस में आने जाने वाली गाड़ियों के नम्बर नोट कर एम-परिवहन ऐप से डाटा लेकर धोखाधड़ी करके फर्जी कागजात तैयार कर ओला कैब की साईट पर स्वयं को ऑपरेटर दिखा कर गाड़ियों को रजिस्टर्ड करके भारी कमीशन प्राप्त की गयी है इस गैंग का सरगना नमन उर्फ नरेन्द्र है इसके द्वारा ही एम-परिवहन एप का प्रयोग कर फर्जी कागज तैयार कर बेचा जाता है। इस संबंध में पुलिस ने फैसल पुत्र जाहिद अली निवासी ग्राम वैठ थाना सिम्भावली जनपद हापुड और नरेन्द्र उर्फ नमन पुत्र दलवीर सिंह निवासी ग्राम भिमयारी थाना बाबूगढ जनपद हापुड को गिरफ्तार किया है
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button