गोड्डा

सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत, परिजनों में शोक की लहर 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा : देवडाड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सरका टोला, पिनराहाट में बुधवार की शाम करीब 7 बजे हुए सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। वहीं मृतकों की पहचान लखीराम मुर्मू (19 वर्ष) एवं बबोटा मुर्मू (20 वर्ष) के रूप में हुई है, जो कारीकादर गांव के रहने वाले बताए गए। प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों युवक हटिया से लौट रहे थे, तभी सरका टोला के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भेज दिया। घटना की खबर मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। देर रात होने के कारण शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका, जिस कारण यह प्रक्रिया गुरुवार सुबह पूरी की गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है। इस घटना के दौरान परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button