एमआईईटी स्कूल के छात्रों ने ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जीते मेडल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मेरठ। मेरठ जोन-1 ताइक्वांडो समिति द्वारा आयोजित जोन-1 ताइक्वांडो चैंपियनशिप में एमआईईटी पब्लिक स्कूल, जागृति विहार के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में मेरठ के विभिन्न स्कूलों से लगभग 250 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
एमआईईटी पब्लिक स्कूल के खिलाड़ी कोच रोहित कुमार के नेतृत्व में प्रतियोगिता में उतरे और बेहतरीन खेल भावना के साथ प्रदर्शन किया। स्कूल के चार छात्रों ने विशेष उपलब्धि हासिल करते हुए पदक अपने नाम किए। इशांत शर्मा और हार्दिक कटीरा ने गोल्ड मेडल जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं अभय तोमर और शिवांश गौड़ ने सिल्वर मेडल जीतकर दूसरा स्थान हासिल किया। इन खिलाड़ियों ने अंडर-14 एवं अंडर-17 वर्ग में विभिन्न भार वर्गों में भाग लेकर शानदार प्रदर्शन किया।
स्कूल के चेयरमैन विष्णु शरण, प्रधानाचार्या डॉ. सिल्की वर्मा और सीनियर कोऑर्डिनेटर बुलबुल चौधरी ने विजेता छात्रों को शुभकामनाएं दीं।



