सिंगरौली

तोषनी महिला शक्ति निगाही ने सत्या होटल में मनाया सावन उत्सव

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली । सावन महीने के अवसर पर प्रकृति भी हरियाली का रूप धारण कर लेती है जहां भी देखा जाए तो हरियाली ही हरियाली दिखाई देती है इस सावन महीने में अपनी मनोकामना पूर्ण करने हेतु भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर प्रसन्न किया जाता है । इसी क्रम में बता दे कि तोषनी महिला शक्ति समूह निगाही सिंगरौली अध्यक्ष किरन रॉय के नेतृत्व में बुधवार को सत्या इंटरनेशनल होटल बैढन में सावन उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें महिलाओं ने सावन गीत के सिंगल एवं समूह में नृत्य कर , फोटोज क्लिक कर भरपूर आनंद लेते हुए बीच में लजीज स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ जीवन में इस पल को यादगार बनाया । वही अध्यक्ष किरन रॉय ने समूह की महिलाओं को सावन क्वीन , सिर पर ताज व उपहार देकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी वही अध्यक्ष किरन रॉय ने कहा कि जब तक जीवन है तो जीवन के हर पल का भरपूर आनंद लेकर यादगार बनाना चाहिए। इस मौके पर अध्यक्ष किरन राय , रेनुका , शिला , सुनीता विश्वकर्मा , सीमा , वर्षा , विनीता , अनीता भाटिया , गायत्री , रेनू सिंह , अनीता रॉय , बिना , फरजाना , पुष्पा , दुलारी , उर्मिला , रानी कुमारी , श्वेता , दिशा , वंदना , सुनीता सिंह , श्वेता सोनी ललिता , अनारकली , कुसुम , अदिति उपस्थित रही।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button