खैरथल
पिकअप की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल। खैरथल में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। महिला थाने के सामने रसगण पेहल मोड़ पर तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार बुज़ुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। खैरथल थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव कब्जे मे लेकर सेटेलाइट अस्पताल की मौचरी मे रखवाया मृतक के परिजन और अन्य लोग अस्पताल पहुंच गये मृतक नसरू पुत्र मदारी नजदीक के गांव पेहल का रहने वाला था

