कानपुर
सेल्स टैक्स बार एसोसिएशन लखनपुर में डायरेक्ट टैक्स स्टडी सर्किल मीटिंग का आयोजन हुआ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर : सेल्स टैक्स बार एसोसिएशन लखनपुर में डायरेक्ट टैक्स स्टडी सर्किल मीटिंग का आयोजन किया गया। वही मीटिंग की शुरुआत अखिलेश कुमार गुप्ता ने किया एवं अध्यक्ष एसपी सिंह और महामंत्री अवनीश मिश्रा के द्वारा सभी लोगों का स्वागत किया और कार्यकारिणी सदस्यों ने मुख्य वक्ता का स्वागत किया गया। वही मुख्य वक्ता सी ए गोविंद महेश्वरी ने बताया की 2024-25 की आय कर रिटर्न फाइल करते समय कुछ विशेष ध्यान रखने की जरूरत है क्योंकि 23 जुलाई 2024 कैपिटल गेन में बहुत बदलाव किए गए हैं जैसे अब शेयर्स व इक्विटी फंड में होने वाले शोर्ट टर्म कैपिटल गेन पर 15% की बजाए 20% टैक्स देना होगा। शेयर्स व इक्विटी फंड में होने वाले लोंग टर्म कैपिटल गेन पर 10% की जगह 12.5% टैक्स देना पड़ेगा लेकिन इसमें मिलने वाली 1 लाख की छूट को बढ़ा कर 1.25 लाख कर दिया गया है। 23 जुलाई 2024 से अन्य संपत्तियों पर लांग टर्म कैपिटल गेन पर कर 20% से घटाकर 12.5% कर दिया गया है। दूसरी ओर,लंबी अवधि की संपत्तियों की बिक्री पर पहले जो इंडेक्ससेशन लाभ मिलता था, उसे अब समाप्त कर दिया गया है। हालांकि, सरकार ने करदाताओं को 23 जुलाई 2024 से पहले खरीदे गए रियल एस्टेट (जमीन एवं मकान) लेनदेन पर था तो इंडेक्सेशन के बिना 12.5% या इंडेक्सेशन के साथ 20% पर कर की गणना करने का विकल्प दिया है। शेयर्स व इक्विटी फंड के अलावा होने वाले शोर्ट टर्म कैपिटल गेन पर स्लैव के अनुसार टैक्स देना होगा। परिसंपत्तियों को दीर्घावधि और अल्पावधि में वर्गीकृत करने के लिए केवल दो होल्डिंग अवधि होंगी 12 महीने और 24 महीने। 36 महीने की होल्डिंग अवधि को हटा दिया गया है। भारत के आयकर प्राधिकरण ने आकलन वर्ष 2025-26 के लिए आयकर रिटर्न (आईटीआर) फॉर्म में बड़े संशोधन लागू किए हैं, जिनमें विशेष रूप से पूंजीगत लाभ रिपोर्टिंग को नियंत्रित करने वाले नियम शामिल हैं। इन परिवर्तनों के जवाब में, केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने आईटीआर दाखिल करने की समय सीमा को अतिरिक्त 45 दिनों के लिए बढ़ा दिया है, 31 जुलाई, 2025 की मूल नियत तिथि को बढ़ाकर 15 सितंबर, 2025 कर दिया गया है। इस मीटिंग में चेयरमैन सुनील त्रिवेदी,अध्यक्ष एसपी सिंह,महामंत्री अवनीश मिश्रा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष जे ड भाटिया,उपाध्यक्ष सुमित टंडन,वी के गुप्ता,आर के तिवारी,कुलदीप नारायण बाजपेई,एस पी त्रिपाठी,आर सी शुक्ला,आर के तिवारी,विमल कटियार,अमिताभ सिंह,दिनेश शुक्ल,मनोज सिंह,राम करन यादव,अनिल गुप्ता,सुनील पाल,मुकुंद गुप्ता,अखिलेश कुमार गुप्ता सहित आदि लोग उपस्थित रहे।



