झारखण्ड कल्याण संघर्ष मंच के प्रयासों से प्रमोद पंडित को मिला पीएम आवास, घर में खुशी का माहौल
Pramod Pandit got PM house due to the efforts of Jharkhand Kalyan Sangharsh Manch, there is an atmosphere of happiness in the house

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
जामताड़ा, 18 जुलाई कर्माटांड़ प्रखण्ड क्षेत्र के अन्तर्गत सीताकटा पंचायत के डुमरिया गांव मैं प्रमोद पंडित अति गरीब परिवार से रहने के कारण अपने से मकान बनाने में समर्थ नहीं थे। प्रमोद पंडित ने सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में आवास संबंधी आवेदन दिया था, आवेदन के जरिए नाम तो प्रमोद कुमार का लिस्ट में था, लेकिन लिस्ट में सीरियल नंबर के अनुसार पीएम आवास आता है, वही इनका बरसात में घर का दीवार एक तरफ गिर जाने के कारण प्रमोद पंडित झारखंड कल्याण संघर्ष मंच के अधिकारियों से आकर मिला तो झारखण्ड कल्याण संघर्ष मंच के सभी कार्यकर्ता इनका घर पहुंच कर घर की स्थिति को देखते हुए पंचायत के मुखिया पति सकुर अंसारी से बातचीत करने के बाद सकुर अंसारी एवं स्वयंसेवक शमसुद्दीन अंसारी ने आश्वासन देते हुए कहा कि इस परिस्थिति में आपको प्रधानमंत्री आवास बनाने को लेकर बहुत जल्दी पैसा भेज दिया जाएगा। प्रमोद पंडित ने झारखंड कल्याण संघर्ष समिति के अधिकारियों को अपने घर बुलाकर कहा कि हमारे प्रधानमंत्री आवास का पैसा अकाउंट में 40000 रुपया आ चुका है, अकाउंट में रुपया आने में एक सप्ताह से ऊपर हो चुका है, अकाउंट में पैसे आ जाने के बाद हम परिवार काफी खुश है और अपने मुखिया झारखंड कल्याण संघर्ष समिति के सभी अधिकारी एवं सदस्य प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचल अधिकारी एवं स्वयंसेवक तथा पंचायत सचिव को बहुत-बहुत धन्यवाद, जो हमारी स्थिति को देखते हुए शीघ्र आवास बनाने के लिए अमाउंट भेजा गया।



