पाकुड़
पाकुड़- धुलियान सड़क की मरम्मत का रास्ता साफ, जल्द शुरू होगा कार्य

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक निसात आलम के प्रयास एवं पहल से पाकुड़–धुलियान सड़क की मरम्मत का रास्ता साफ हो गया है। झारखंड सरकार की ओर से इस महत्वपूर्ण सड़क मरम्मत योजना के लिए आवंटन राशि को स्वीकृति मिल चुकी है। जल्द ही मरम्मत कार्य शुरू होने की संभावना है। इसकी जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुमार सरकार ने दी। सड़क की मरम्मत होने से क्षेत्र के हजारों लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और लंबे समय से जर्जर सड़क की समस्या झेल रहे आम नागरिकों को राहत मिलेगी। इसे विधायक निसात आलम के विकास के प्रति निरंतर प्रयासों का महत्वपूर्ण परिणाम माना जा रहा है।



